समेज में चौथे दिन भी लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू जारी

समेज में चौथे दिन भी लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू जारी

हिमाचल में आई आपदा के बाद अभी तक 36 लोग लापता है। समेज में बादल फटने से जान माल का भारी नुकसान हुआ है। शिमला और कुल्लू की सीमा पर समेज गांव में बादल फटने के बाद 36 लोग लापता हैं। लापता लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

समेज में चौथे दिन लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू दल के जवान जुटे हुए हैं। बता दें कि लापता लोगों को ढूंढने के लिए रविवार की सुबह चौथे दिन भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। समेज गांव में आई बाढ़ ने पूरे गांव को तबाह कर दिया है।

मौके पर छह पोकलेन मशीनें, लाइव डिटेक्टर डिवाइस और स्निफर डॉग के साथ करीब 300 जवान लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। मौके पर एसडीएम रामपुर निशांत तोमर तैनात हुए हैं। गौर हो कि बुधवार देर रात को श्रीखंड में बादल फटने के कारण आई बाढ़ से समेज कस्बे में भारी तबाही मच गई थी। बाढ़ की चपेट में आने से करीब 27 मकान बह गए थे।

इस आपदा में चार प्रवासी मजदूर, ग्रीनको समेज परियोजना के सात कर्मचारी, 22 स्थानीय लोगों सहित 36 लोग लापता हो गए हैं। अब जिला प्रशासन ने मलबा हटाने के लिए अतिरिक्त छह मशीनें मंगवाई हैं, जो रविवार को भी आपदा स्थल पर लापता लोगों की तलाश कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *