HPPSC परीक्षा में सफलता हासिल की, संगड़ाह के किसान के बेटों ने

HPPSC परीक्षा, संगड़ाह के रविदत्त व अनिल बने Section Officer

HPPSC परीक्षा: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परिक्षा पास कर उपमंडल संगड़ाह के रविदत्त व अनिल ने न केवल इलाके का नाम रोशन किया, बल्कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले इस दूरदराज इलाके के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनकर दिखाया।

दोनों ही किसान परिवार से

इन दोनों के माता-पिता जहां छोटे किसान है, वहीं दोनों ने ही ग्रेजुएशन अथवा 10+2 के बाद की पढ़ाई प्राइवेट की। उपमंडल संगडाह के लाना-पालर के रविदत्त पुत्र प्रेम चंद का चयन वर्ष 2011 में हिमाचल प्रदेश पुलिस में हो गया था और वर्तमान में वह PHQ शिमला में कार्यरत हैं। अनिल कुमार पुंडीर पुत्र प्रताप सिंह गतलोग गांव के रहने वाले हैं और वर्ष 2014 से सचिवालय शिमला में क्लर्क पद पर सेवाएं दे रहे है।

HPPSC परीक्षा रिजल्ट के बाद बधाईयों का दौर

वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संगड़ाह से जमा दो की पढ़ाई के बाद कुछ समय अनिल कुमार पुंडीर ने प्राइवेट जॉब भी की। बहरहाल सिरमौर जिला के संगड़ाह क्षेत्र के इन दोनों किसानों के बेटों के Finance & Accounts Service (HPF&AS) विभाग में बतौर अनुभाग अधिकारी चयनित होने से इनके परिचितों व क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह है और Social Media पर लगातार लोग इन्हें बधाई दे रहे हैं। HPPSC द्वारा सेक्शन अफसर के उक्त 30 पदों के मैन एग्जाम की प्रक्रिया 2022 में शुरू की गई थी और कल मंगलवार को चयन संबंधी अंतिम रिजल्ट जारी हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *