क्रिकेट विश्व कप के 5 मैचों के सफल आयोजन के बाद दुनियाभर में अपनी खूबसूरती के लिए पहचान रखने वाला धर्मशाला शहर एक बार फिर बड़ी मेजबानी के लिए तैयार है. धर्मशाला के नरवाना पैराग्लाइडिंग साइट पर प्री एक्यूरेसी पैराग्लाइडिंग कप का आयोजन किया जा रहा है. इसका आयोजन 13 से 17 नवंबर तक किया जाएगा. वहीं प्रशासन और नरवाना क्लब के सदस्य इस आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए है,
इतने बड़े स्तर का आयोजन धर्मशाला शहर में एक बार फिर चार चांद लगाने जा रहा है. धर्मशाला के एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि धर्मशाला स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित हो रहा है, इस शहर में जहां स्पोर्ट्स अथॉरिटी सेंटर है, खूबसूरत एचपीसीए मैदान है, वहीं इस क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग की बहुत सी साइट भी है और लोग पैराग्लाइडिंग को पसंद भी करते हैं.. उन्होंने कहा कि प्री एक्यूरेसी पैराग्लाइडिंग कप नरवाना पैराग्लाइडिंग साइट पर किया जा रहा है..यह साइट बहुत अच्छी विकसित हुई हैं,
उन्होंने कहा कि देश-विदेश के पायलट यहां शिरकत करने के लिए पहुंचे रहे हैं, और कहीं ना कहीं एक ऐसा क्षेत्र आकर्षण का केंद्र बनता है. उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग को लेकर भी लोगों में बहुत क्रेज़ है लगातार इंक्वारी आ रही है,वही इस आयोजन से धर्मशाला में पर्यटन क्षेत्र में भी बढ़ावा होगा।
भारत, नेपाल, स्पेन के पायलट लेंगे हिस्सा
बता दें कि जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीप नरवाणा पैराग्लाइडिंग साइट में धौलाधार पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री-वल्र्ड कप का आयोजन 13 से 17 नवंबर तक किया जाएगा। इवेंट में भारत, नेपाल और स्पेन के पैराग्लाइडर पायलटों समेत आर्मी, पैरामिल्ट्री फोर्सिस के जवान भी भाग लेंगे। इवेंट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुकी है। अब तक 54 पायलटों ने इवेंट के लिए रजिस्ट्रेशन करवाई है, जिसमें से 14 आवेदन आर्मड फोर्सिस से आर्मी एडवेंचर विंग ने करवाए हैं, वहीं पैरामिल्ट्री फोर्सिस की ओर से भी आवेदन किए गए हैं।
धौलाधार पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री-वल्र्ड कप का आयोजन नरवाणा एडवेंचर क्लब द्वारा करवाया जा रहा है। गौरतलब है कि आईसीसी वनडे वल्र्ड कप के बाद धर्मशाला के नरवाणा में धौलाधार पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप के आयोजन से निश्चित तौर पर क्षेत्र सहित जिला में पर्यटन विकास को गति मिलेगी। मैचों से पहले मंद पड़े पर्यटन कारोबार में उछाल आएगा।
