जोघोँ पंचायत की नदी में हो रहे अवैध खनन से लोग परेशान

नालागढ़ की जोघोँ पंचायत की नदी में हो रहे अवैध खनन से लोग परेशान

जोघोँ पंचायत: प्रशासन और खनन विभाग की नाक तले JCB और पॉकलैन के जरिए नदियों, खड्डो में प्रदेश सरकार की भूमि का सीना छलनी किया जा रहा है। हालात यह है कि लोगो की शिकायत के बावजूद भी विभाग व प्रशासन इस पर चुप्पी साधे हुए है और कहीं कोई कारवाई होती नजर नहीं आ रही है। बुधवार को चार दर्जन पंचायतों के लोगों का एक प्रतिनिधिमण्डल SDM नालागढ़ से मिला और ज्ञापन सौंपकर कारवाई की मांग उठाई।

जोघोँ पंचायत, जगतपुर, बगलैहड़, कुण्डलू के साथ लगती काला कुण्ड नदी को पांच साल के लिये लीज पर दिया गया है लेकिन क्रेशर मालिक सरकार द्वारा लीज़ से संबंधित दिये गए किसी भी नियमों का पालन नहीं कर रहा है। नदी को 3 फीट की बजाय 10 से 40 फीट तक खोदकर प्रकृति के साथ खिलबाड़ किया जा रहा है। दिन दहाड़े ही प्रशासन और माईनिंग विभाग की आखों में धूल झोंककर अवैध खनन का कारोबार किया जा रहा है। जमीन को कई कई फीट तक खोद दिया गया है। खड्डों में खनन से बड़े तालाब बना दिए गए है। पहले भी स्थानीय लोगों की ओर से उपायुक्त, खनन विभाग, पुलिस विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारियों से शिकयत की लेकिन कोई कारवाई नहीं हुई।

स्थानीय निवासियों  ने बताया कि नदी में बड़े बड़े खड्डे होने के कारण स्कूली बच्चों ओर किसानों को दूसरी ओर जाने में समस्या खड़ी हो गई है। नदी में लीज के नाम पर सरकार के नियमों को ताक पर रखकर खनन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द इन पर कारवाई नहीं हुई तो वह कोर्ट का दरबाजा खटखटाएगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *