CM सुक्खू ने रेड रन मैराथन को दिखाई हरी झंडी

CM सुक्खू ने रेड रन मैराथन को दिखाई हरी झंडी

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार सुबह रेड रन मैराथन को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ए*ड्स कंट्रोल के लिए समिति बेहतरीन काम कर रही है. हिमाचल प्रदेश के करीब 75 लाख जनसंख्या में अनुमानित 7100 ए*ड्स के मामले हैं. इनमें 5300 मामले कंफर्म है. उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय में ए*ड्स को लेकर जागरूकता बढ़ी है. लोग पहले ए#ड्स की बीमारी के बारे में जिक्र करने में डर महसूस करते थे, लेकिन अब जागरूकता बढ़ाने के बाद लोग इस बीमारी की बात करने लगे हैं. उन्होंने कहा कि समय पर यदि इस बीमारी का पता चल जाए, तो मरीज का इलाज करने में आसानी होती है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ए*ड्स कंट्रोल के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने के लिए समिति की भी तारीफ की.

वहीं, हिमाचल प्रदेश में आई आ*पदा के लिए प्रदेश सरकार की ओर से विशेष राहत पैकेज जारी करने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रभावितों तक राहत पहुंचने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है. उन्होंने कहा कि इस विशेष पैकेज में कहां किस तरह कट लगाया जाना है, इस पर भी उनका पूरा ध्यान है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *