हिमाचल के लाहौल में हादसा, पैराग्लाइडर क्रैश, इजराइली महिला सहित 2 घायल

हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल स्पीति में आज एक हादसा पेश आया। जिसमें एक पैराग्लाइडर क्रैश हो गया। दरअसल जनजातीय जिला लाहौल के गोंदला में शुक्रवार दोपहर के वक्त पैराग्लाइडर क्रैश हो गया। आपको बता दे कि यह हादसा गोंदला के टिलिंग टॉप पर उस दौरान हुआ, जब पायलट ने उड़ान भरी। मगर, वह उड़ान भरते ही गिर गया। लेकिन अब यहाँ सवाल यह खड़ा होता है कि बारिश के मौसम में राज्य सरकार ने पैराग्लाइडिंग और साहसिक गतिविधियों पर रोक लगा रखी है। बावजूद इसके पैराग्लाइडिंग कैसे हुई।
इस हादसे में पायलट कुलदीप और इजराइल की रहने वाली महिला पर्यटक शिरल को चोटें आई है। जिन्हे उपचार के लिए केलांग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *