पिछले 48 घण्टों में हिमाचल में मानसून का क़हर देखने को मिला है कई इलाके अभी भी बाढ़ की चपेट में है. और मौसम विभाग ने चेतावनी दी है की फिर से रफ्तार पकड़ेगा मॉनसून.
बारिश के बाद 91 सड़कें और 67 DTR बंद हो गए हैं । जल शक्ति विभाग की 32 पेयजल योजनाएं भी बारिश की वजह से प्रभावित हैं। चंबा और सिरमौर जिले में जन जीवन पर ज्यादा असर पड़ा है।अकेले चंबा जिला में 69 सड़कें, कुल्लू में 7, लाहौल स्पीति में 2, सिरमौर में 5 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गए हैं। सैकड़ों लोगों को हिमाचल में रात अंधेरे में काटनी पड़ रही है।
और अब कहा जा रहा है हिमाचल प्रदेश में 48 घंटे बाद फिर रफ्तार पकड़ेगा मॉनसून. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. हालांकि सोमवार और मंगलवार को इलाकों में हल्की बारिश की ही संभावना है | मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पॉल ने बताया कि बीते 24 घंटे में प्रदेश के करीब हर जिले में बारिश दर्ज की गई है.
सोमवार और मंगलवार को बारिश से कुछ हद तक राहत के बाद बुधवार से एक बार फिर बारिश का क्रम शुरू होगा. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ने बताया कि बुधवार के बाद प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. प्रदेश में मानसून की वजह से दोपहर के तापमान में गिरावट के साथ ह्यूमिडिटी लेवल में भी कमी दर्ज की गई है | सुरेंद्र पॉल ने कहा कि मानसून के बीच सभी लोगों को एहतियात बरतने की भी जरूरत है. मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से सभी लोगों से संवेदनशील इलाकों में न जाने की अपील की गई है.
