इन्नर व्हील क्लब सोलन सिटी का अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी एवं स्पेशल ओलंपिक्स की उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान जोनल क्लब कोऑर्डिनेटर सविता भल्ला विशेष रूप से उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना व इन्नर व्हील क्लब सोलन की प्रथना के साथ हुआ। इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा सजाई गई प्रदर्शनियों का रिबन काटकर शुभारंभ किया गया । प्रदर्शनी में ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए गए वस्तुओं को मुख्य अतिथि ने बहुत सराहा। कार्यक्रम का मंच संचालन कंचन जसवाल ने किया।
समारोह के दौरान रोहिनी सूद ने नवनियुक्त प्रधान मोहिनी सूद का विस्तृत परिचय दिया। मुख्य अतिथि रशिमधर सूद व क्लब के सदस्यों द्वारा नवनियुक्त अध्यक्षा मोहिनी सूद को कॉलर पहनाकर, पिन व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत नवनियुक्त प्रधान मोहिनी सूद द्वारा सेक्रेटरी शिविका गुप्ता, ट्रेजरर नीता अग्रवाल, आईएसओ सिम्फली खोली व क्लब एडिटर अनु कीरो पिन पहनाकर टीम ने स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों व सदस्यों ने नवनियुक्त प्रधान मोहिनी सूद को सम्मानित किया जिसमें रोटरी क्लब सोलन, रोटरी क्लब सोलन सिटी, इनरव्हील क्लब सोलन, इनरव्हील क्लब सोलन मिटाउन, सूद सभा सोलन, कांगड़ा हमीरपुर मैत्री सभा सोलन सहित शहर की अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों ने इनरव्हील क्लब सोलन सिटी की नवनियुक्त प्रधान मोहिनी को पदभार संभालने पर बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि रशिम धर सूद द्वारा इनरव्हील क्लब सोलन सिटी की अभिव्यक्ति मन कि पत्रिका भाग-1 का विमोचन किया।
