सुंदरनगर के BSL जलाशय से श*व मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामले में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे कंट्रोल गेट के समीप जलाशय से एक अज्ञात श*व बरामद हुआ है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कीकि BSL जलाशय में कंट्रोल गेट के समीप एक श*व तैर रहा है। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस ने BBMB कर्मचारियों की मदद से श*व को बाहर निकाला। लेकिन अभी तक श*व की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं DSP सुंदरनगर दिनेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। आशंका है कि यह श*व बीते रोज मलोह क्षेत्र से लापता हुए कृष्ण लाल का हो सकता है, लेकिन इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।
मामले की पुष्टि करते हुए DSP सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि BSL जलाशय से अज्ञात श*व बरामद हुआ है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है और शव का पोस्ट*मार्टम मेडिकल कॉलेज नेरचौक में किया जाएगा। पोस्ट*मार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौ*त के सही कारणों का खुलासा किया जा सकता है।
