न*शे से मुक्ति के लिए बेहतरीन साबित हो रहा है मंडी का न*शा निवारण केंद्र

Mandi's drug de-addiction center is proving to be the best for getting rid of drugs

आज की युवा पीढ़ी खतरनाक न*शे की गिरफ्त में जकड़ती जा रही है जबकि मध्यम आयु वर्ग वाले श*राब की लत से जूझ रहे हैं। ऐसे न*शों की गिरफ्त में आ चुके लोग इससे छुटकारा पाने के लिए सरकार द्वारा स्थापित आदर्श न*शा निवारण व पुर्नवास केंद्र का रूख कर रहे हैं।

बता दें कि मंडी शहर के साथ लगते रघुनाथ के पधर में हिमाचल प्रदेश सरकारी क्षेत्र का पहला और इकलौता न*शा निवारण केंद्र बीते डेढ़ वर्षों से संचालित हो रहा है। केंद्र के नोडल ऑफिसर डा. दुष्यंत ठाकुर ने बताया कि उनके पास अधिकतर मामले ऐसे आ रहे हैं जिनमें युवा खत*रनाक न*शे की गिरफ्त में फंसे हैं। वहीं, मध्यम आयु वर्ग वाले लोग श*राब के चंगुल में फंसे हुए हैं। अभी तक उपचार करवाकर गए लोगों में 60 प्रतिशत खतरनाक न*शे की गिरफ्त वाले थे तो 40 प्रतिशत श*राब की लत वाले थे। एडमिट होने वाले लोगों को दवाईयों के साथ-साथ साईको थैरेपी, योगा, मेडिटेशन और अन्य प्रकार की गतिविधियों के सेशन करवाए जाते हैं, ताकि उन्हें न*शे की लत से दूर रखा जा सके।
खतरनाक न*शे के चंगुल में फंसे एक युवक ने बताया कि इस न*शे ने उसकी जिंदगी तबाह करके रख दी थी। रिश्ते-नाते सब छूट गए थे और समाज में जीने लायक नहीं छोड़ा था। लेकिन अब वो इससे मुक्ति की राह पर चल पड़ा है। युवक ने बताया कि उन्हें यहां पर बेहतरीन सुविधाएं मिल रही हैं।
विदित है कि आज बहुत सी युवा पीढ़ी न*शे के जाल में जकड़ती जा रही है। ऐसे में सरकार द्वारा स्थापित किया गया यह नशा निवारण केंद्र लोगों को जहां न*शामुक्ति में मददगार साबित हो रहा है, वहीं उन्हें जिंदगी जीने की नई राह दिखाने का कार्य भी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *