कंगना रनौत की फिल्म ‘Emergency’ की रिलीज टाल दी गई है। 6 सितंबर यानी आज के दिन ये फिल्म रिलीज होने वाली थी। सेंसर से सर्टिफिकेट न मिलने की वजह से फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है कि वो भारी दिल से इस बात को शेयर कर रही हैं। कंगना ने कहा कि उन्हें अभी भी सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया है। कंगना ने ये भी बताया कि जल्दी ही नहीं रिलीज डेट का ऐलान होगा।
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि , “मैं भारी दिल से ये घोषणा कर रही हूं कि मेरी निर्देशित फिल्म ‘Emergency’ की रिलीज ताल दी गई है। हम अभी भी सेंसर बोर्ड से certification का इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही नई रिलीज़ डेट का जल्द ऐलान होगा।
फिल्म ‘Emergency’ कंगना रनौत की Manikarnika Films और ज़ी स्टूडियो ने साथ मिलकर प्रोड्यूस की है। यह फिल्म आज 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, मगर सेंसर से सर्टिफिकेट नहीं मिला और फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। इसके बाद जी एंटरटेनमेंट Enterprises ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मेकर्स ने हाईकोर्ट से मांग की कि वो सेंसर बोर्ड को सर्टिफिकेट जारी करने का निर्देश दें।
जिससे उनकी फिल्म रिलीज हो सके, मगर बॉम्बे हाईकोर्ट से मेकर्स को झटका लगा है। कोर्ट ने सेंसर बोर्ड से कहा है कि वो 18 सितंबर तक फिल्म के certification पर फैसला ले लें। 19 सितंबर को कोर्ट इस मामले में सुनवाई कर सकता हैं।
‘Emergency’ पर आख़िर क्यों हो रहे हैं विवाद
कंगना रनौत की फिल्म ‘Emergency’ पर लगातार विवाद हो रहा है। इस फिल्म में कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म का ट्रेलर आया तो सिख समुदाय ने भी इस पर आपत्ति जाहिर की। उन्होंने फिल्म को बैन करने की मांग की क्योंकि इससे सिखों में हीन भावना फैल सकती हैं।
