https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/945294806558900
भंग किए गए कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में भर्तियों को लेकर हुई धांधलियों में लंबे अरसे के बाद आखिर विजीलेंस ने आयोग के पूर्व सचिव HAS अधिकारी जितेंद्र कंवर को बीते मंगलवार को गिरफतार कर लिया हैं। आपको बता दे कि विजीलेंस की ओर से उनसे लगातार पूछताछ की जा रही थी। लेकिन उन्हें अब तक गिरफतार नहीं किया गया था। लेकिन मंगलवार को उन्हें अरेस्ट कर लिया गया है। उन्हें जूनियर आफिस सहायकों, आइटी कोड नंबर 965 की भर्ती में पेपर लीक मामले में गिरफतार किया गया हैं। विजीलेंस ने इस मामले में एफआइआर दर्ज की थी। इस मामले में आयोग की गुप्त शाखा की वरिष्ठ सहायक उमा आजाद व उनके बेटे निखिल आजाद के अलावा कई लोगों को पहले की गिरफतार किया जा चुका हैं।
विजीलेंस अधिकारियों के मुताबिक जितेंद्र कंवर को आज अदालत में पेश किया जाएगा। जांच एजेंसी का दावा है कि इस आयोग में दो दर्जन के करीब विभिन्न पदों के लिए हुई भर्तियों के परीक्षा पत्र लीक हुए व कई मामलों में लेन देन भी हुआ हैं। वहीं विजीलेंस अभी तक ट्रैफिक, इंस्पेक्टरों, कला अध्यापकों की परीक्षा के प्रश्नपत्रों को लीक होने के मामलों में भी मामले दर्ज कर चुकी हैं। अब देखना यह है कि इन मामलों पर कब तक कार्यवाही होगी |
