Jharkhand: BJP नेता की हैवानियत सुनकर कांप जाएगी आपकी रूह,पढ़िए पुरी खबर 

झारखंड इन दिनों सियासी उठापटक के कारण सुर्खियों में बना हुआ है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कुर्सी जाने की डर सत्ता रही है। दरअसल राज्यपाल रमेश बैस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधायकी रद्द कर दी है। और राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन अपने विधायकों को लेकर टूर पर निकले हुए हैं ताकि महागठबंधन में दरार और विधायकों की खरीद फरोख्त से सरकार को बचाया जा सके।वहीं दूसरी तरफ बीजेपी की निलंबित नेता सीमा पात्रा अपनी कुकर्मों की वजह से ख़बरों छायी हुई है।  29 साल की एक आदिवासी दिव्यांग लड़की को रिटायर्ड IAS महेश्वर पात्रा की पत्नी और भाजपा नेता सीमा पत्र ने घर में काम करने के बहाने उसे 8 साल तक कैद करके रखा था। पीड़ित का नाम सुनीता है। उसने बताया कि उसे भरपेट खाना नहीं दिया जाता था। रॉड से पीटा जाता था और गर्म तवे से जलाया जाता था। फिलहाल उसे कैद से छुड़ाकर रांची रिम्स में भर्ती कराया गया है।

पीड़िता सुनीता ने बताया कि वह गुमला की रहने वाली है। सीमा पात्रा के दो बच्चे हैं। बेटी की दिल्ली में जॉब लगी तो वह 10 साल पहले घर में काम करने दिल्ली गई। 6 साल पहले वह रांची वापस आ गई। उसे शुरू से ही प्रताड़ित किया जा रहा था। वो काम छोड़ना चाहती थी, लेकिन 8 साल से घर में बंधक बनाकर रखा गया था। घर जाने के लिए कहती तो बुरी तरह मारा-पीटा जाता था। बीमार होने पर इलाज भी नहीं कराया जाता था।

हालांकि  नौकरानी को प्रताड़ित करने के मामले में रांची पुलिस ने सीमा के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीमा पर उनकी घरेलू सहायिका के साथ 8 वर्षों तक टॉर्चर करने का आरोप लगा है। सीमा बीते आठ वर्षों से दिव्यांग लड़की से ना सिर्फ काम करवा रहीं थीं बल्कि उसके साथ मार-पीट भी करती थीं। मिली जानकारी के अनुसार अरगोड़ा पुलिस की टीम ने रांची छोड़कर फरार होने की कोशिश कर रही सीमा पात्रा को बुधवार तड़के गिरफ्तार कर लिया है।

 मंगलवार को सीमा के यहां घरेलू नौकरानी का काम करने वाली सुनीता का बयान कोर्ट में दर्ज करवाया गया था। पिछले 2 दिनों से रांची पुलिस सीमा पात्रा को जगह-जगह तलाश कर रही थी।

कई बार उसके संबंधित ठिकानों पर पुलिस ने रेड भी किया था। वहीं मामला सामने आने के बाद बीजेपी ने भी सीमा पात्रा को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

घरेलू सहायिका को प्रताड़ित करने के मामले के सामने आने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) भी सक्रिय नजर आया। एनसीडब्ल्यू ने घरेलू सहायिका का कथित रूप से उत्पीड़न करने को लेकर पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी को गिरफ्तार करने की मांग की थी।

आयोग ने इस मामले की निश्चित समयसीमा में निष्पक्ष तरीके से जांच एवं पीड़िता का बेहतर इलाज कराने की भी मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *