NH5 पर शमलेच बाईपास के नजदीक दो गाड़ियों में हुई टक्कर,चार लोगों को आई चोटे

शहर के कुम्हारहट्टी बाईपास में एक बार फिर गाड़ियों में आपसी टक्कर का मामला सामने आया है। पिकअप और एक किआ गाड़ी में टक्कर हुई है इस हादसे में पिकअप में सवार और किआ में सवार चारों लोगों को चोटे आई है जिनका इलाज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में चल रहा है। हादसे का कारण दोनों लेन में ट्रैफिक का चलना और ओवर स्पीडिंग है। वहीं पुलिस ने भी इस मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
 
जानकारी के अनुसार सुबह सवेरे किआ गाड़ी चंडीगढ़ की ओर जा रही थी इसमें 2 लोग सवार थे वहीं दूसरी तरफ धर्मपुर की ओर से एक पिकअप गाड़ी सोलन की ओर आ रही थी जो ओवरटेक करते हुए किआ गाड़ी से टकरा गई,वहीं पिकअप में भी 2 लोग सवार थे,इन सभी को हल्की चोटें टांगों में और सर में आई है जिनका इलाज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में चल रहा है।
 
वहीं मिडीया को जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुबह 9:30 से 10 बजे के करीब ये हादसा पेश आया है जिसमें किआ गाड़ी और पिकप में आपसी टक्कर होने के कारण 4 लोगों को चोट आई है,उन्होंने कहा कि यहां पर वनव में ट्रैफिक चल रहा है और इन दिनों सेब की भी गाड़ियों का रश भी इस रोड पर है। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार से गाड़ियां यहां से गुजरती है ना यहां पर कोई पुलिस कर्मचारी तैनात है और ना ही स्पीड कंट्रोल। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा इन खामियों को ठीक किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *