हिमाचल के मंडी जिला में इन दिनों पीलिया के मामलें सामने आ रहे है। पीलिया से यहां पर अब तक तीन युवाओं की मौत हो चुकी है. अब 24 साल के युवक ने दम तोड़ दिया है. इससे पहले, 20 साल की नर्सिंग छात्रा की मौत हो गई थी. एक माह में मंडी जिला के जोगिंद्रनगर में पीलिया से तीसरी मौत है और अब जोगिंद्रनगर में हड़कंत मचा हुआ है.
जानकारी के अनुसार, मंडी के जोगिंद्रनगर के 24 वर्षीय युवक ने टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है. बताया जा रहा है कि पिछले कल ही इस युवक को टांडा में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, जिसके बाद युवक ने बीती रात को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद जोगिंदर नगर में हड़कंप मच गया है.
डीसी मंडी अपूर्व देवगन व सीएमओ मंडी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम जोगिंदर नगर के लक्ष्मी बाजार में स्थित युवक के घर के लिए रवाना हो गई है. जोगिंद्रनगर से स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है. उधर, जोगिंद्रनगर के लक्ष्मीबाजार का 24 वर्षीय अरुण शर्मा पुत्र विचित्र सिंह जोगिंद्रनगर बाजार में ही दुकान मे काम करता था.
