समाज सेवा में इनरव्हील क्लब कर रहा सराहनीय कार्य – विधायक बिंदल

समाज सेवा

समाज सेवा: इनरव्हील क्लब नाहन की इंस्टॉलेशन सेरेमनी नाहन में आयोजित हुई इस कार्यक्रम में भाजपा विधायक डॉ राजीव बिंदल व जिला अध्यक्ष भाजपा मुख्य रूप से मौजूद रहे । कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई लोगों को सम्मानित भी किया गया।

मीडिया से बात करते हुए विधायक डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि समाज सेवा में इनरव्हील क्लब द्वारा सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं और समय-समय पर समाज सेवा में इस क्लब की अग्रणी भूमिका रहती है। विधायक बिंदल ने कहा कि पूर्व में रही क्लब की अध्यक्षा की अगुवाई में क्लब ने 100 से अधिक सेवा कार्य अपने कार्यकाल में की है और उम्मीद है कि उनकी नई कार्यकारिणी और बेहतर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि खासकर इस क्लब द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए,गरीबो के उत्थान के लिए और पर्यावरण संरक्षण में जो काम किया जा रहा है वह बेहद प्रशंसनीय है।

क्लब की नवनियुक्त अध्यक्ष अलका गर्ग ने बताया कि क्लब द्वारा लिए गए निर्णय के मुताबिक इस वर्ष क्लब द्वारा जल जीवन मिशन मिशन के तहत प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई के साथ साथ स्वास्थ्य कैंपो का आयोजन किया जाएगा साथ ही किसी गांव को गोद लेकर वहां पर मूलभूत सुविधाएं जुटाने का संकल्प भी क्लब द्वारा लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *