बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर सावधानी बरतें लोग, बूस्टर डोज के लिए भी आएं आगे – डीसी सोलन

हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ जिला सोलन में भी लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं, बॉर्डर एरिया होने के साथ-साथ प्रवासी मजदूरों पर भी जिला प्रशासन द्वारा नजर रखी जा रही है,वहीं जिला के उद्योगों और होटल इंडस्ट्री में भी खासा ध्यान रखा जा रहा है कि कोरोना संक्रमण न फैले,वही बढ़ते कोरोनावायरस को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा भी एडवाइजरी जारी की गई है कि लोगों को अब मास्क पहनना जरूरी है जहां पर अधिक मात्रा में लोग होते है।

वहीं डीसी सोलन कृतिका कुलहरी ने भी इसको लेकर जिलावासीयों से एहतियात बरतने की अपील की है,उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ साथ जिला में भी लगातार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे है,लगातार बढ़ते हुए मामलों को लेकर जिला के सभी अस्पतालों को भी सख्ती बरतने के निर्देश दिये गए है।
उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वे लोग जब भी अस्पतालों या ऐसी जगह पर जाएं जहां पर रश ज्यादा हो तो मास्क लगाकर और सामाजिक दूरी अपनाकर एहतियात जरूर बरते,वहीं कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने के लिए भी आगे आए। बता दें कि जिला सोलन में अबतक कोरोना संक्रमण से 30,769 लोग ठीक हो चुके हैं,वही जिला में एक्टिव मामले 242 हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *