भरमौर की ग्राम पंचायत बडग्रां में आज दोपहर बाद एका-एक बड़ा हा*दसा होते-होते बच गया। यहां पर खेत में रखें मक्की के घास के कई घाडे को किसी शरारती तत्व द्वारा आ*ग लगा दी गयी। देखते ही देखते आ*ग इतनी भयंकर हो गई कि यहां पर खेतों मे लगाए गए कई घाडे राख में पूरी तरह से तबदील हो गए। गनीमत यह रही कि लोगों की कड़ी मशक्तत के बाद आ*ग को काबू पा लिया गया। नहीं तो यहां पर साथ लगते घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे ।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 4:00 बजे गांव के साथ लगते खेत में मक्की के घास में आ*ग लगी। देखते ही देखते आग इतनी भयंकर फैल गई कि आसपास लगते खेतों में रखे गए घास को भी अपनी चपेट में ले लिया। आ*ग को देखते हुए लोगों में अफरा- तफरी का माहौल बन गया। लेकिन लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते आ*ग पर काबू पा लिया। जिसके कारण पूरा गांव आ*ग की चपेट में आने से बाल बाल बच गया। हालांकि आ*ग किस तरह से लगी है, इसकी अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन पंचायत और स्थानीय लोग अपने स्तर पर इसकी छानबीन कर रहे हैं।
प्रधान ग्राम पंचायत बडग्रां शुभा देवी ने कहा है कि आज दोपहर बाद करीब 4:00 बजे देखा एक खेत में रखे घास को आ*ग लगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए। व सर्दियों के लिए पशुओं के लिए चारे की भी व्यवस्था करवाई जाए।
