IND vs BAN दूसरा टेस्ट : पहली पारी में 227 रन पर सिमटी बांग्लादेश की टीम 

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश की पहली पारी 227 रनों पर सिमट गई है। जवाब में केएल राहुल और शुभमन गिल भारतीय पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। अभी पहले दिन के आखिरी सेशन का खेल जारी है।

इससे पहले मीरपुर में टॉस जीतकर खेलने उतरी बांग्लादेश की ओर से मोमिनुल हक ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए हैं। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। मुश्फिकुर रहीम (26) और लिटन दास ने 25 रन बनाए हैं। ओपनर नजमुल हसन शान्तो के बैट से 24 रन निकले।

भारत की आरे से उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन को 4-4 विकेट मिले हैं। जबकि, 12 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे जयदेव उनादकट के हिस्से 2 सफलताएं आईं।

कुलदीप बाहर, उनादकट की 12 साल बाद वापसी
भारतीय कप्तान केएल राहुल फिट हैं और खेल रहे हैं। टीम इंडिया में एक बड़ा बदलाव हुआ है। पिछले मुकाबले के प्लेयर ऑफ द मैच कुलदीप यादव बाहर किए गए हैं। उनकी जगह जयदेव उनादकट की 12 साल बाद वापसी हुई है। वहीं, बांग्लादेश में मोमिनुल और तस्कीन को प्लेइंग में जगह मिली है।

अब देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: 
केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश: जाकिर हसन, नजमुल हसन शान्तो, मोमिनुल हक, लिटन दास (विकेटकीपर), मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), नुरुल हसन, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालेद अहमद और तस्कीन अहमद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *