घनश्याम ठाकुर ने अ*ग्नि पीड़ित परिवार की ऐसे की मदद !

घनश्याम ठाकुर ने अग्नि पीड़ित परिवार की ऐसे की मदद !

जिला मंडी के उपमंडल पधर की ग्राम पंचायत भड़वाहन के मरगलू में बीते दिनों हुई आ*गजनी की घटना से दो परिवारों का दो मंजिला मकान सहित अंदर रखा सारा सामान ज*लकर रा*ख हो गया था।
इसी बीच बड़ीधार वार्ड के पंचायत समिति सदस्य घनश्याम ठाकुर ने उक्त परिवार से मिलकर हाल चाल जाना और अपनी ओर से उनको आर्थिक मदद की। इस दौरान घनश्याम ठाकुर ने पीड़ित परिवार के सदस्य को कमल, रजाई और दस दस हजार रुपये की राहत राशि वितरित की।
घनश्याम ठाकुर ने बताया कि उक्त परिवार की सरकार व प्रशासन की तरफ से हर मदद करवाई जाएगी। ताकि एक बार फिर इनका जीवन पटरी पर आ सके। क्योंकि इनका इस घटना में सब कुछ ज*ल गया था।
आपको बता दें कि उक्त परिवार बेहद गरीब थे और दिहाड़ी मजदूरी करके अपना गुजारा कर रहे थे। पीड़ित परिवार को ऐसे दानियों की आस है जो उनकी मदद कर सके। ताकि वे अपना आशियाना फिर से खड़ा कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *