प्रदेश में सीमेंट प्लांट बंद करना प्रबंधन का तुगलकी फरमान है : त्रिलोक जम्वाल  

बिलासपुर / मुकेश गौतम
बिलासपुर सदर से भाजपा विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के राजनीतिक सलाहकार रहे त्रिलोक जम्वाल ने सीमेंट कंपनी बरमाणा प्रबंधन द्वारा प्लांट बंद करने को, तुगलकी फरमान बताते हुए ट्रक ऑपरेटर्स के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही है. 
 
भाजपा कार्यालय बिलासपुर में प्रेसवार्ता के दौरान विधायक त्रिलोक जम्वाल ने बरमाणा में एसीसी खोलने का श्रेय पूर्व सीएम शांता कुमार को दिया तो साथ ही बंद करने का श्रेय वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु को दिया है. 
 
वहीं त्रिलोक जम्वाल ने कहा की प्रदेश के दोनों सीमेंट प्लांट बंद है मगर आजतक सीएम सुखविंदर सिंह सुखु ने कंपनी प्रबंधन से प्लांट खोलने को लेकर कोई भी वार्ता नहीं की है। उन्होंने ट्रक ऑपरेटर्स के हितों के लिए व कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कोर्ट जाने की भी चेतावनी दी है। 
  भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल ने हरलोग की जनता की 40 वर्षों की उप तहसील की मांग को भाजपा सरकार द्वारा पूरा करने व बीते 08 महीनों से पूरे स्टाफ के साथ उप तहसील के चलने के बावजूद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु द्वारा इसे तुरंत डिनोटिफाइड करने की कड़ी निंदा की है जिससे हरलोग कि जनता को आने वाले समय में काफी समस्या आने की बात कही है।  इसके साथ ही त्रिलोक जम्वाल ने सीएम सुखविंदर सिंह सुखु से हरलोग उप तहसील को दुबारा नोटिफाई करने की मांग भी की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *