कुल्लू के पढारनी गांव में भड़की आग, मकान जलकर ख़ाक

fire

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की चकुरठा पंचायत के पढारनी गांव में आग लगने से एक मकान जलकर राख हो गया है। रविवार को दिवाली की रात भड़की आग में लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

आग पर काबू नहीं पाया जा

हालांकि ग्रामीणों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की मगर आग पर काबू नहीं पाया जा सका और लकड़ी का बना मकान देखते ही देखते राख हो गया।  मकान शेर सिंह निवासी चकुरठा का बताया जा रहा है।

 इसी तरह का मामला किन्नौर जिले के रिकांगपिओ से भी सामने आया

जहाँ पर एक फर्नीचर की दुकान में आग लग गई जिससे करोड़ों का नुकसान हुआ है। वहीं ननखड़ी पंचायत के बड़ाच पंचायत के बनोला गांव में एक मकान में आग लगने से दो कमरे जलकर राख हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *