हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश से तबाही मची हुई है। मूसलाधार बारिश से प्रदेश के अंदर करोड़ो का नुकसान हुआ है जबकि कई लोगों को इस आपदा में जान गवानी पड़ी है। ऐसे में HRTC ड्राइवर यूनियन ने 1 दिन की सैलरी आपदा राहत कोष में देने का फैसला लिया है।
HRTC ड्राइवर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि भारी बारिश के कारण प्रदेश में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। संकट की इस घड़ी में HRTC ड्राइवर यूनियन प्रदेश सरकार के साथ खड़ी है। ड्राइवर यूनियन ने 1 दिन का वेतन आपदा राहत कोष में देने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन में चार हजार के करीब ड्राइवर हैं, जो इस संकट की घड़ी में सरकार के साथ खड़े हैं।
