उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने सुजानपुर में की होली उत्सव की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 5 मार्च को ऐतिहासिक राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली मेला का शुभारंभ करेंगे तो वहीं विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया अंतिम संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे यह जानकारी उपायुक्त हमीरपुर देवश्वेता बनिक ने दी । उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने सुजानपुर के मिनी सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करके राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2023 की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में एडीसी जितेंद्र सांजटा, मेला अधिकारी एवं सुजानपुर के एसडीएम डॉ. हरीश गज्जू, मेला पुलिस अधिकारी एवं एएसपी अशोक ठाकुर और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि इस बार होली उत्सव के साथ ही राष्ट्रीय स्तर का सरस मेला भी आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लगभग 16 राज्यों के हस्तशिल्पकारों, बुनकरों और कारीगरों के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान सुजानपुर के चौगान में लोगों की भारी भीड़ उमडऩे की उम्मीद है। इसके मद्देनजर मेला स्थल पर सभी आवश्यक प्रबंध होने चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि इन आवश्यक प्रबंधों को लेकर विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही हिमाचल की भी लोकल गतिविधियों व स्वयं सहायता समूहों के सामान की प्रदर्शनियों को लगाया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि 5 मार्च को उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या रात 12 बजे तक चलेगी जबकि अन्य सांस्कृतिक संध्याएं रात 10 बजे तक ही होंगी। उन्होंने साथ ही निर्देश दिए हैं कि प्रबंधों में कोई भी कोताही नहीं होनी चाहिए। पहली संध्या के मुख्य आकर्षण मशहूर पंजाबी गायक काका होंगे। इनके अलावा मेले में कुसुम जस्सी, गौरव कौंडल और म्यूजिकल कोरियोग्राफी आईजीटी डांस ग्रुप के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे । दूसरी संध्या में कुलदीप शर्मा नचाएंगे 6 मार्च को दूसरी सांस्कृतिक संध्या में अभिज्ञ बैंड, प्रसिद्ध पहाड़ी गायक नाटी किंग कुलदीप शर्मा और कई अन्य हिमाचली कलाकार मुख्य आकर्षण होंगे। उपायुक्त ने कहा कि 7 मार्च को तीसरी सांस्कृतिक संध्या मशहूर पंजाबी गायक शिवजोत अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। वहीं, इसके अलावा प्रदेश के स्टार गायक विभि राजीव थापा अपने सुरों से महफिल में चार चांद जिम्म लगाएंगे। वहीं, आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला अधि दिवस है। इसलिए अंतिम सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध महिला गायक मन्नत नूर और ममता भारद्वाज प्रस्तुति देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *