हिमाचल प्रदेश को जल्द मिलेगा एक और फोरलेन

Himachal Pradesh will soon get another fourlane

हिमाचल प्रदेश को अब एक और फोरलेन मिलने वाला है। नया फोरलेन पंजाब के होशियारपुर से वाया अंब होकर हमीरपुर जिला के नादौन तक बनेगा। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय उच्च मार्ग विंग के प्रस्ताव पर सड़क, परिवहन और उच्च मार्ग मंत्रालय ने कंसलटेंसी सेवा के लिए पत्र जारी किया। इस पत्र में होशियारपुर से नादौन तक करीब 85 किलोमीटर नेशनल हाईवे (एनएच) को शामिल किया गया है। कंसलटेंसी सेवाओं के लिए मंत्रालय ने 20 करोड़ रुपये अनुमानित बजट की मंजूरी भी दी है। वही ऊना जिला मुख्यालय से अम्ब बाजार तक के 28 किलो मीटर मार्ग को भी फोरलेन करने का प्रस्ताव भेजा गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के द्वारा हमीरपुर जिला में रोड कनेक्टिविटी को ओर अधिक सुदृढ़ करने के लिए अब पंजाब सीमा से वाया अम्ब हो कर नादौन तक के मार्ग को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्रालय को भेजा गया। विभाग ने प्रस्तावित मार्ग की डीपीआर को तैयार करने के लिए कंसलटेंसी सेवाओं के लिए 20 करोड़ का अनुमानित 5 दिन मंजूर कर दिया है। अब कंसलटेंसी कंपनी के द्वारा फोरलेन की एलाइनमेंट व पुलों की संख्या को लेकर काम किया जा रहा है जिसके बाद अनुमानित लागत आने के बाद इसके टेंडर लगाए जाएंगे। इसके अलावा अंब से उना जिला मुख्यालय तक फोरलेन बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है और इसकी फीजिबिलिटी के आधार पर काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *