कलखर के समीप दो निजी बसों और ट्रक के बीच ज़ोरदार ट*क्कर

कलखर के समीप दो निजी बसों और ट्रक के बीच जोरदार ट*क्कर

हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर वाहन चालकों की लापरवाही के कारण हादसों का दौर जारी है| ताजा मामले में मंडी जिला के बल्ह पुलिस थाना के अंतर्गत गुरुवार दोपहर दो निजी बसों और एक ट्रक के बीच ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 20 यात्रियों के घा*यल होने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बस दूसरी बस को ओवरटेक कर रही थी। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। कुछ यात्रियों को गंभीर चो*टें आई हैं। घा*यलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां से कुछ यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार दोनों निजी बसें सुंदरनगर से मंडी की तरफ जा रही थी, जबकि ट्रक कलखर की तरफ जा रहा था। रत्ती के पास तीनों वाहन अचानक टकरा गए। फिलहाल हा*दसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हा*दसे में तीनों वाहन क्ष*तिग्रस्त हुए हैं। वही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस मौके पर मामले की जांच कर रही है घा*यलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *