हमीरपुर : अणु में बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मर व एमएनटी लैब में लगी आग

हमीरपुर : अणु में बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मर व एमएनटी लैब में लगी आग

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के अणु में आगजनी की घटना हुई है। इस घटना में लाखों रूपये का नुकसान हुआ है। बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मर व एमएनटी लैब में यह आग लगी है । आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग हमीरपुर की टीम मौके पर पहुंची। अभी तक आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं .

आग की लपटें व धुएं का गुबार का बेहद ज्यादा है। बिजली बोर्ड मंडल हमीरपुर के सहायक अभियंता सौरभ राय का कहना है कि आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *