लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर से पुलिस ने की पूछताछ
हिमाचल में लोकसभा चुनाव के दौरान खरीद -फरोख्त मामलें पुलिस ने एक और पूर्व विधायक से पूछताछ की है। लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर पहली बार पूछताछ के लिए बालूगंज पुलिस थाना में पहुंचे। जहाँ पर पुलिस ने उनसे लम्बी पूछताछ की है। करीब 3 घंटे की तक पुलिस द्वारा तैयार की गई सवालों की लंबी फेहरिस्त से सवालों की झड़ी लगाई गई। पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कोर्ट में जमानत के लिए भी आवेदन किया है, लेकिन हाईकोर्ट की फटकार के चलते वे पुलिस जांच में शामिल हुए।
लोकसभा चुनाव के दौरान विधायकों की खरीद-फरोख्त और भ्रष्टाचार उन्मूलन अधिनियम के तहत बालूगंज पुलिस थाना में दर्ज मामले में पुलिस क्रमबद्ध तरीके से पूछताछ करने में जुटी हुई है, जबकि पुलिस ने हैलीकॉप्टर कंपनियों के सर्च वारंट हासिल कर लिए हैं। जिला पुलिस इससे पहले कई बार चौपर कंपनियों से तत्कालीन विधायकों की हवाई सेवाओं का रिकॉर्ड और इस पर खर्च होने वाली राशि का ब्यौरा मांग चुकी है लेकिन कंपनियां रिकॉर्ड देने में आनाकानी करती रहीं।
