सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अरविंद केजरीवाल, रिहाई की मांग

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अरविंद केजरीवाल, रिहाई की मांग

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आबकारी नीति मामले में जेल से रिहाई की मांग की है। उन्होंने याचिका में केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा अपनी गिरफ्तारी और रिमांड के आदेश को चुनौती दी है।

इसके अलावा, उन्होंने मामले में नियमित जमानत याचिका भी दायर की है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल ही में सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी और उन्हें जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट जाने को कहा था।

आबकारी नीति मामले में जमानत के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को  सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर कर आबकारी नीति मामले में जेल से रिहाई की मांग की है। उन्होंने याचिका में सीबीआई द्वारा अपनी गिरफ्तारी और रिमांड के आदेश को चुनौती दी है।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति मामले में जमानत दिए जाने के दो दिन बाद दायर की गई थी। 9 अगस्त को सिसोदिया को जमानत पर रिहा करते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि 17 महीने की लंबी कैद और एक ऐसे मामले में उनकी लगातार हिरासत, जिसमें जल्द ही मुकदमे के समाप्त होने की कोई उम्मीद नहीं है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *