एनिमल के रिलीज होने के बाद से तृप्ति डिमरी इस वक्त लाइमलाइट में बनी हुई हैं. तृप्ति अब नेशनल सेंसेशन बन चुकीं है और आईएमडीबी की मोस्ट पॉपुलर इंडियन सेलेब्स की लिस्ट में भी टॉप पर हैं. एनिमल’ को मिली ग्रैंड सक्सेस के बाद तृप्ति डिमरी की भी रातों रात किस्मत चमक गई है. इस फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही तृप्ति डिमरी नेशनल सेंसेशन बन गयी हैं.
हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा
संदीप रेड्डी वांगा के द्वारा निर्देशित फिल्म में रणबीर कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. फिल्म में रणबीर के साथ उनके इंटी*मेट सीन्स की वीडियो तो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है., इस के साथ तृप्ति फिल्म के थिएटर में हिट होने के बाद से ही खूब सुर्खियों में छाई हुई हैं. वहीं अब उन्हें इसके साथ एक और उपलब्धि हासिल हो गई है. दरअसल वह सबसे “पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटी” भी बन गई हैं.
मोस्ट पॉपुलर इंडियन सेलेब्स बनीं
“पॉपुलर इंडियन सेलेब्रिटीज़ फ़ीचर” का बुधवार को, IMDb ने वीकली एडिशन जारी किया और बता दें कि तृप्ति डिमरी इस लिस्ट में टॉप पर हैं. उनके बाद दूसरे नंबर पर संदीप रेड्डी वांगा हैं, लिस्ट में अन्य सेलेब्स द आर्चीज़ स्टार सुहाना खान और खुशी कपूर भी है बता दें कि इन्हें 7 और 8 रेटिंग मिली है. वहीं , डंकी निर्देशक राजकुमार हिरानी , निर्देशक जोया अख्तर और यश भी लिस्ट में शामिल हैं.
एनिमल की रिलीज के बाद चमक गई किस्मत
एनिमल में जोया का रोल प्ले करने के बाद से ही तृप्ति ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है. पहले ये खबरें आई थीं कि एक्ट्रेस ने पिछले कुछ ही दिनों में दो मिलियन नए इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हासिल किए हैं . एक रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर 2023 में तृप्ति के फॉलोअर्स की संख्या में 320 परसेंट का इजाफा हुआ है. जहाँ एक्ट्रेस के पिछले महीने तक 6 लाख फॉलोअर्स थे, अब सीधा 2.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं. दिलचस्प बात ये है कि नव्या नंदा ,आलिया भट्ट और कुशा कपिला समेत कई अन्य लोकप्रिय सितारे भी तृप्ति को फॉलो करते हैं.
तृप्ति डिमरी वर्क फ्रंट
यदि तृप्ति डिमरी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी हाल में ही रिलीज फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्म कर रही है. फिल्म रिलीज के सिर्फ 12 दिनों में घरेलू बाजार में 450 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है तो वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 750 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है. बताया जा रहा है कि तृप्ति जल्द ही विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगीं. एक्ट्रेस की सैम बहादुर के एक्टर संग रोमांटिक गाने के शूट की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इसके अलावा तृप्ति के एनिमल सीक्वल में भी दिखने की उम्मीदे हैं.
