पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ सरकार की बड़ी तैयारी

पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ सरकार की बड़ी तैयारी

पंजाब सरकार नशा तस्करों के खिलाफ आज से अपनी लड़ाई को और मजबूत करने जा रही है। सरकार की तरफ से अब नशा तस्करों पर कार्रवाई के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स गठित की गई है। आज सीएम भगवंत मान मोहाली में फोर्स के दफ्तर का शुभारंभ करेंगे। वहीं, इस मौके पर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार की तरफ से एक नया वॉट्सऐप नंबर भी जारी किया जाएगा।

मोहाली में स्थापित किया गया SITU

पुलिस की तरफ से मोहाली में टास्क फोर्स इंटेलिजेंस एवं टेक्निकल यूनिट स्थापित की गई है। यहां पर माहिरों की स्पेशल टीम तैनात की गई। जो कि वॉट्सऐप से लेकर जिन भी तकनीकों का प्रयोग तस्कर आजकल कर रहे है। उन पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा जो भी जानकारी टीमों को मिलती है। उसे तुरंत टीमों के साथ शेयर किया जाएगा। इसके पीछे कोशिश यही है कि पंजाब को नशा मुक्त किया जाए।

40 करोड़ से बॉर्डर एरिया में चल रहा प्रोजेक्ट

इससे पहले सरकार द्वारा 6 सीमावर्ती जिलों में 40 करोड़ रुपए की लागत से कैमरे लगाने का प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। क्योंकि राज्य की 553 किलोमीटर सीमा पाकिस्तान से लगती है। वहीं, अब ड्रोन के जरिए हथियार और नशा पाकिस्तान से आ रहा है। इस दौरान लगाए जाने वाले कैमरों का फोकस सीमा से लगते 5 किलोमीटर के एरिया पर रहेगा। इस दौरान 20 करोड़ की लागत से रणनीतिक प्वाइंटों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। 10 करोड़ से मोबिलिटी बढ़ाने और दस करोड़ से इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *