15 अगस्त 2023 तक अपडेट करवाएं मोबाइल नंबर- SDM पधर

15 अगस्त 2023 तक अपडेट करवाएं मोबाइल नंबर- SDM पधर

एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए कहा की आजकल ई -चालान सॉफ्टवेयर के द्वारा चलान काटे जा रहे हैं। जिसकी जानकारी वाहन के मालिक को उनके पंजीकृत फोन पर प्राप्त होती है।

परंतु सही और नवीनतम मोबाइल नंबर ना होने के कारण संबंधित वाहन मालिक के फोन पर सूचना न मिलने के कारण चालान निपटान में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है इसीलिए पधर उपमंडल के अंतर्गत पंजीकृत सभी वाहन धारकों से अनुरोध है कि वह अपना नवीनतम और सही मोबाइल नंबर अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में 15 अगस्त तक अपडेट करवाएं, ताकि वाहन संबंधित जो भी सूचनाएं होगी उसके बारे में समय-समय पर आपको सूचना मिलती रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *