पहाड़ों में आ*फत, सफर से ज़रा ब#च के !

पहाड़ों में आ*फत, सफर से ज़रा ब#च के !

पहाड़ों के सफर पर निकलना अब थोड़ा मुश्किल होता जा रहा है | पिछले 15 दिनों से पहाड़ दरकने का सिलसिला ज्यादा देखने को मिल रहा है | गनीमत यह है कि कोई बहुत बड़ा हादसा अभी हिमाचल में नहीं देखने को मिला है क्यूंकि गर्मी की छुट्टिओं में पहाड़ों में घूमने आये परिवार घरों को लौट चुके है | बारिश लगातार हो रही है और पहाड़ अब काफी कमज़ोर हो गए हैं खास कर काँगड़ा-मनाली और और परवाणू – शिमला हाईवे के साथ लगते पहाड़ | पिछले दिनों काफी वीडियो वायरल हुए जिसमें हाईवे पर कई गाड़ियों पर चट्टाने गिरीं | अब प्रशासन ने टूरिस्टों को पहाड़ों में घूमने के लिए एडवाइजरी तो जारी की ही है परन्तु पहाड़ों के साथ साथ लगते हाईवे को बंद कर दिए है |

आज ही एक वीडियो सामने आई है जिसमें एक कार चट्टान के नीचे आते आते बची | पिछले कल कसौली रोड का एक बड़ा हिस्सा हाईवे पर आ गिरा इस से पहले इसी जगह का एक हिस्सा पहले भी हाईवे पर आ गिरा था जो अभी तक ठीक नहीं हो पाया है | पहाड़ देखने में खूबसूरत लगते है परन्तु बारिश में काफी ख*तरनाक भी हो जाते हैं | और कभी कभी तो इतनी प्र*लय ले आते हैं कि कई ज़िंदगियाँ दांव पर लग जाती है | अब मॉनसून शुरुआत कर चुका है परन्तु बेमौसमी बारिश लगभग पिछले 2 महीनों से लगातार जारी है जिसने खेती का काफी नुक्सान किया है| अब अगले 2 महीने भी बारिश रुकने नहीं वाली। इसलिए अगर ज़रूरी ना हो तो पहाड़ों में सफर ना करें और आपात की स्थिति में हमेशा लोकल इमरजेंसी सर्विसेज की जानकारी रखें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *