हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की राह देख रहे युवाओं के लिए सुख की खबर

हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की राह देख रहे युवाओं के लिए सुख की खबर

Good news for the youth waiting for police constable recruitment in Himachal

हिमाचल सरकार ने पुलिस कॉन्स्टेबल(Police Constable) के 1088 पद विज्ञापित कर दिए हैं। इनमें 708 पद पुरुष और 380 पद महिला कॉस्टेबल(Male Constable) के भरे जाएंगे। इनके लिए 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन(Online) आवेदन मांगे गए है।

प्रदेश के हजारों बेरोजगार लंबे समय से इन पदों को भरने की मांग कर रहे थे। मगर राज्य सरकार इनके चयन के लिए एजेंसी की फाइनल नहीं कर पा रही थी। अब सरकार ने पब्लिक सर्विस कमीशन के माध्यम से इन पदों को भरने का निर्णय लिया है।

101 पद अनारक्षित श्रेणी के SC में से भरेंगे

आयोग द्वारा विज्ञापन के अनुसार, पुरुष वर्ग में 208 पद अनारक्षित श्रेणी से भरे जाएंगे। 19 पद अनारक्षित फ्रीडम फाइटर में से, 54 पद होमगार्ड में से, 101 पद अनारक्षित श्रेणी के SC में से, 16 पद SC में से, 24 पद SC-BPL में से, 27 पद SC होमगार्ड में से भरे जाएंगे।

महिला कांस्टेबल के 104 पद अनारक्षित

इसी तरह महिला कांस्टेबल के 104 अनारक्षित श्रेणी से भरे जाएंगे। 9 पद अनारक्षित फ्रीडम फाइटर में से, 31 पद अनारक्षित वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर में से, 24 पद अनारक्षित होमगार्ड(Home Guard) में से, 46 पद SC अनारक्षित, 5 पद SC में से, 10 पद SC-BPL, 11 पद SC, 13 पद एससी होमगर्ड में से भरे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *