ढालपुर में घरेलू हिंसा व पोक्सो एक्ट को लेकर आयोजित हुई कार्यशाला

जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के देव सदन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के द्वारा घरेलू हिंसा व पोक्सो एक्ट की जानकारी के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विभाग के सुपरवाइजर सहित अन्य महिलाओं को इस कानून के बारे में जानकारी दी गई। ताकि वे अपने अपने अधिकारों के बारे में जागरूक हो सके। यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया और 8 मार्च तक जिला कुल्लू के विभिन्न इलाकों में इस तरह के जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

जानकारी देते हुये जिला कार्यक्रम अधिकारी कुल्लू गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि विभाग द्वारा एक मार्च 2023 को जिला परिषद सभागार कुल्लू में घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 व पोस्को अधिनियम के बारे में जागरूक करने के लिए एक कार्यशाला तथा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में अधिवक्ता धर्मेंद्र शर्मा भी स्त्रोत व्यक्ति के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने घरेलू हिंसा के कानून के बारे में जानकारी दी । गजेंद्र ठाकुर का कहना है कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में कई महिलाओं को घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में जानकारी नहीं है। इसके अलावा अगर छोटे बच्चे यौन शोषण का शिकार होते हैं। तो किस तरह से वे अपनी शिकायत विभाग व पुलिस के समक्ष दर्ज करवा सकते हैं। उसके बारे में भी उन्हें जागरूक किया गया । वहीं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर भी विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है और जिला कुल्लू के विभिन्न रूपों में भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *