हिमाचली मटर के दाम घटने से किसानों में मायूसी, गृहणियों को राहत

Disappointment among farmers due to fall in price of Himachali peas, relief to housewives

पंजाब का मटर के मंडियों में पहुंचने से हिमाचल के यानी पहाड़ी मटर के दाम 50 फीसदी गिर गए हैं। त्योहारी सीजन पर हिमाचली मटर के मुंह मांगे दाम मिलने के बाद अब दाम घटने से किसानों में मायूसी है। इन दिनों हिमाचल का मटर 100 रुपये प्रति किलो नहीं बल्कि 40 से 50 रुपये बिकने लगा है। पंजाब की मंडियों में भी हिमाचली मटर के रेट 50 से 55 रुपये प्रति किलो मिल रहे हैं।

पहाड़ी मटर की रहती भारी मांग

मंडी जिला में हर साल बेमौसमी मटर का कारोबार 20 से 25 करोड़ रुपये का होता है। किसानों जीत कुमार, हेमराज, देवी राम, दिनेश कुमार, वेद प्रकाश, नन्द लाल, दौलत राम, डोलेराम, प्रेम सिंह, दिवान चंद, नारायण दास और गीता नंद ने बताया कि उन्हें 100 रुपये के बजाय अब मटर के 40 से 50 रुपये प्रति किलो भाव से दाम मिल रहे हैं। जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

मंडी जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों का मटर खाने में मीठा होता है। जबकि गुणवत्ता में भी अन्य के मुकाबले बेहतर माना जाता है। इस मटर की मंडियों में भारी मांग रहती है। मंडी जिले से मटर पड़ोसी राज्यों की मंडियों के अलावा बंगलुरू भी सीधा निर्यात होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *