धर्मपुर स्कूल को एटीएल मंथ आफ द स्कूल से नवाजा गया

धर्मपुर स्कूल

धर्मपुर (सोलन) राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर को अटल टिंगरिंग लैब मे बेहतरीन मॉडल बनाने के लिए एटीएल मंथ आफ द स्कूल से नवाजा गया। केन्द्र सरकार के निति आयोग के तहत आने वाले अटल इनोवेशन मिशन के निदेशक डॉ चिंतन वैषणव और राष्ट्रीय स्तर पर स्कूलो का चयन किया गया। जिसमे धर्मपुर स्कूल भी चयनित हुआ और स्कूल को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया |

यह जानकारी हमें स्कूल के प्राधानाचार्य डा. सुनिल पाल व अंटल टिकरिंग लैब के प्रभारी अशोक शान्डिल ने देते हुये बताया की निति आयोग से स्कूल को प्रमाण पत्र मिलना गर्व की बात है | अटल टिंकरिंग लैब मे बच्चों ने अनेको प्रकार के ऐसे माडल तैयार किये है जिसमे सेंसर्स व प्रोगरामिग टेस्टिंग बोर्ड पर मॉडल बनाऐ गये है। इसमे रेलवे क्रोसिग पर इस प्रकार के सेंसर युक्त उपकरण को लगाने से बाद ट्रेन का आटोमैटिक पता चलेगा की ट्रेन आ रही है | स्मोक डिटेकटर यह भी सेंसर से ही चलेगा जंगलो मे आग की घटना को रोकने के लिए के लिए यह काफि किफायती होगा | सेंसर से चलने वाला वेलकम बोर्ड जो कही भी लग सकता है इस प्रोगरामिंग बोर्ड से पता चलेगा की वह मेहमानो का बोलकर स्वागत करेगा | इसके अलावा आटोमैटिक स्ट्रीट लाईटस, सेवन कलर युजिंग का माडल भी तैयार किया गया | अशोक शान्डिल ने बताया की टिंकरिंग लैब मे स्कूली बच्चे माडल बनाकर अनेको प्रकार के इनोवेशन करते रहते है | उन्होने बताया की निति आयोग से प्रमाण पत्र मिलने के बाद स्कूल प्रशासन की और से माडल बनाने वाले बच्चों को स्कूल के वार्षिक समारोह मे सम्मनित किया जाऐगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *