देशभर से मणिमहेश की यात्रा करने के लिए लोग हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला पहुंचते है , जहां से शुरू होती है शिव भगवान की ये पवित्र मणिमहेश यात्रा। बता दें की हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा करने के लिए उत्सुक रहते है। हर साल भाद्रपद के महीने में अर्धचांद के आठवें दिन इस झील पर एक मेला आयोजित होता है. मणिमहेश यात्रा के दौरान भगवान शिव के भक्त पवित्र-पावन जल में डुबकी लगाने के लिए एकत्रित होते हैं.
18 हजार 564 फीट पर है मणिमहेश
मणिमहेश हिमाचल प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थलों में शामिल है. यह बुद्धि घाटी में भरमौर से 21 किलोमीटर की दूरी पर है. यह झील कैलाश पीक जो 18 हजार 564 फीट पर है. उससे नीचे 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है. हिंदू धर्म में मान्यता है कि भगवान शिव कैलाश पर एक शिवलिंग के रूप में रहते हैं. इसी शिवलिंग को भगवान शिव की अभिव्यक्ति माना जाता है. स्थानीय लोग पर्वत के आधार पर बर्फ के मैदान को शिव का चौगान भी कहते हैं. कैलाश पर्वत अजय है. आज तक कोई कैलाश पर्वत की चढ़ाई नहीं कर सका है.
कोई नहीं कर सकता कैलाश की चढ़ाई
माना जाता है कि एक बार गद्दी ने अपने भेड़ों के झुंड के साथ इस पहाड़ पर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन फिर वह पत्थर में तबदील हो गया. आज यही पत्थर प्रमुख चोटी के नीचे चोटियों की श्रृंखला के रूप में नजर आते हैं. कहा जाता है कि यह वही चरवाहा और भेड़ का झुंड है. एक अन्य कहानी भी इसी प्रकार है कि जब एक सांप ने इस चोटी पर चढ़ने की कोशिश की, तो वह भी पत्थर में बदल गया. माना जाता है कि भक्ति कैलाश की चोटी को केवल तभी देख सकते हैं, जब भगवान प्रसन्न हो. खराब मौसम के चलते जब चोटी बादल के पीछे छिप जाती है, तो इसे भगवान शिव की नाराजगी का संकेत माना जाता है.
यहां से शुरू होती है यात्रा
मणिमहेश की यात्रा 65 किलोमीटर दूर चंबा मुख्यालय से शुरू होती है. चंबा से होते हुए आप भरमौर पहुंचते हैं. भरमौर से बस में हडसर तक पहुंचा जा सकता है. इसके बाद हडसर से शुरू होती है पैदल यात्रा. हडसर से धन्छो और गौरीकुंड होते हुए मणिमहेश तक पहुंचा जा सकता है. गौरीकुंड से यदि कमल कुंड जाना हो, तो इसकी दूरी तीन किलोमीटर है. हेलीकॉप्टर से भी यह सफर पूरा किया जा सकता है. भरमौर से गौरीकुंड तक पहुंचने में केवल सात मिनट का वक्त लगता है.
मणिमहेश झील के एक कोने में भगवान शिव की संगमरमर की छवि है. यहीं भक्त भगवान शिव की पूजा भी करते हैं. यहां पवित्र जल में स्नान लेने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रहती है. झील और इसके आसपास का सुंदर दृश्य देखते ही बनता है. झील के शांत पानी में बर्फ की छुट्टियों के प्रतिबिंब भी बेहद खूबसूरत नजर आते हैं.
