अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ गोलीबारी

अमेरिका

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर चुनावी रैल्ली के दौरान हमला हुआ है। 13 जुलाई के दिन पेनसिल्वेनिया के बटलर में डोनाल्ड ट्रंप अपना चुनावी रैली कर रहे थे। अचानक से एक गोली की आवाज आई और वो ट्रंप के कान को छूते हुए निकल गई। इस बीच ट्रंप भी समझ गए थे कि उनके साथ अचानक क्या हुआ है। वह अपने कान को छूते है और उनका हाथ पूरा लहूलुहान हो चुका होता है।

जांचकर्ताओं का कहना है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और संभावित रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की हत्या की कोशिश की गई थी। यह चौंकाने वाली घटना ऐसे समय पर हुई जब अमेरिका में इस साल के अंत में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले है।

ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक रैली के दौरान अचानक गोलीबारी होने लगती है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ट्रंप इस हमले में बाल-बाल बचे है। गोली उनके दाहिने कान को छूती हुई निकली। अगर यह गोली 2 सेंटीमीटर भी अंदर की तरफ होती तो ट्रंप की जान भी जा सकती थी।

वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि ट्रंप रैली के दौरान अपना भाषण दे रहे थे। उसी बीच एक शख्स ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगता है। इस बीच ट्रंप ने कहा- ओह और अपना कान पकड़ लिया। वह तुंरत नीचे झुक जाते है, लेकिन गोलियां चलती रहती है। हमले के बाद ट्रंप ने कहा कि ‘उन्हें ऐसा लगा था कि गोली उनके कान के आर-पार हो गई है।’

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा, अमेरिका के लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा के लिए बिल्कुल भी जगह नहीं है। हमें अभी तक ठीक से पता नहीं है कि पेन्सिलवेनिया की रैली में क्या हुआ है, लेकिन हम सभी इस बात को जानकर राहत की सांस ले सकते हैं कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को गंभीर चोट नहीं आई है। ओबामा ने कहा, हमें इस समय अपनी राजनीति में शिष्टाचार और सम्मान के लिए खुद को फिर से प्रतिबद्ध करना चाहिए। मिशेल और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *