हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है | हिमाचल के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में आज यानि वीरवार को बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं शुक्रवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। अगर बीते कल प्रदेश भर में मौसम साफ रहा।
मौसम साफ रहने से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी है | ऊना में अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंच गया है। वहीं राजधानी शिमला में मंगलवार रात को इस सीजन का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। शिमला में न्यूनतम पारा 17.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। वहीं मैदानी जिलों में मौसम साफ बना रहने के आसार हैं।
