राज्यपाल ने किया पालमपुर के पशु चिकित्सा परिसर का दौरा

The Governor visited the Veterinary Complex of Palampur

https://fb.watch/k_EoD_3IkG/

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के अग्रवर्ती बहुआयामी पशु चिकित्सा परिसर का दौरा किया। उन्होंने रेडियोग्राफी यूनिट, अल्ट्रासोनोग्राफी यूनिट सहित अन्य इकाईयों में जाकर विभिन्न गतिविधियो की जानकारी ली।

इस अवसर पर उन्होंने पशुधन प्रबंधन विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया | इससे पूर्व राज्यपाल ने औषधीय जड़ी-बूटी उद्यान में रुद्राक्ष का पौधा भी रोपा। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. HK चौधरी ने राज्यपाल को संस्थान से संबंधित विभिन्न कार्यों की जानकारी दी।

कांगड़ा के उपायुक्त निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री तथा अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *