हिमाचल में बरसेंगे बादल, 22 व 23 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल में बरसेंगे बादल

हिमाचल में आने वोले दिनों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने आज से पांच दिनों तक भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। वहीं बीती रात राज्य के कई भागों में बारिश दर्ज की गई।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ भागों में 20, 21 व 24 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट है। जबकि 22 व 23 जुलाई के लिए कुछ भागों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में 26 जुलाई तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला में आज सुबह से हल्की धूप खिलने के साथ धुंध छाई हुई है।

बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से कांगड़ा, मंडी, शिमला व सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। किन्नौर व लाहौल-स्पीति को छोड़कर अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 जुलाई को राज्य के अधिकतर भागों में बारिश का पूर्वानुमान है।

 

प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 17.8, सुंदरनगर 24.0, भुंतर 23.2, कल्पा 15.1, धर्मशाला 21.0, ऊना 23.6, नाहन 23.1, केलांग 14.4, पालमपुर 19.5, सोलन 20.6, मनाली 20.0, कांगड़ा 23.7, मंडी 25.5, बिलासपुर 26.0, हमीरपुर 27.4, चंबा 23.4, डलहौजी 15.4, कुफरी 15.6, कुकुमसेरी 12.1, नारकंडा 13.7, रिकांगपिओ 20.1, धौलाकुआं 26.7, बरठीं 26.1, समदो 18.2, कसौली 15.1, पांवटा साहिब 26.0, देहरा गोपीपुर 27.0, ताबो 13.2, सैंज 22.7 व बजौरा में 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *