रामपुर के ननखड़ी में शुक्रवार शाम के वक्त एक सड़क हादसा पेश आया है। इस सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, शिमला के रामपुर उपमंडल के ननखड़ी में यह हादसा पेश आया है. मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कार शोली से गडासू की ओर जा रही थी. इस दौरान गडासू जीरो प्वाइंट के पास कार हादसे का शिकार हो गई. कार में कुल 5 लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई है. घायलों को उपचार के लिए बेलू अस्पताल ले जाया गया है.
इस दुर्घटना में भजन लाल पुत्र शेर सिंह निवासी गांव नोटी शोली तहसील ननखड़ी और देवराज पुत्र कमला नंद गांव व डाकघर धनावली ननखड़ी की मौत हो गई है, जबकि प्रदीप पुत्र राधा सिंह गांव नोटी , लोकेश पुत्र प्रताप ग्राम नोटी और कपिल पुत्र कृष्ण लाल निवासी गांव नोटी घायल हुए है। घायलों का बेलू अस्पताल में उपचार चल रहा है।
