अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अंतरिम जमानत से इनकार

अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अंतरिम जमानत से इनकार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट में सीएम केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई हुई, जहां उन्हें राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने 23 अगस्त को अगली डेट दी है। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान केजरीवाल की अंतरिम जमानत से इनकार कर दिया। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि रूटीन प्रक्रिया फॉलो हुआ है। दोनों पक्ष को सुनने के बाद ही फैसला होगा।

गिरफ्तारी को चुनौती है ऐसे में सीबीआई का पक्ष सुना जाएगा। ये मामला दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले से जुड़ा है। इसमें सीबीआई की ओर से केजरीवाल की गिरफ्तारी को बरकरार रखने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी। शीर्ष अदालत इस मामले में जमानत के अनुरोध वाली केजरीवाल की याचिका पर भी अलग से सुनवाई कर रहा है।

मनी लॉन्ड्रिंग (ईडी) मामले में सुप्रीम कोर्ट पहले ही केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे चुका है, अगर सीबीआई केस में जमानत मिल जाती है तो वह जेल से बाहर आ जाएंगे। सीबीआई ने केजरीवाल को 26 जून को गिरफ्तार किया था, उस वक्त वह मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में थे। केजरीवाल ने दो याचिकाएं दाखिल की हैं, एक में सीबीआई गिरफ्तारी को चुनौती दी है और दूसरी में जमानत मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *