थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी आज जम्मू का दौरा करेंगे. इस दैरान वह नियंत्रण रेखा और आस-पास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे. वह जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य बलों के साथ संयुक्त सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे. पिछले कुछ दिनों में सेना को कठुआ और डोडा जिलों में नुकसान उठाना पड़ा. सुरक्षा बलों ने अंदरूनी इलाकों में आतंकवादियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है. सूत्रों ने बताया कि सेना ने सेक्टर में और अधिक सैनिक भेजे हैं, अपनी इकाइयों का पुनर्गठन किया है. साथ ही आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए खुफिया नेटवर्क को मजबूत किया है.
भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। सुरक्षा बलों के साथ विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी आईबी पर एंटी टनल तलाशी अभियान में शामिल हो रहे हैं। पुलिस भी नदी नालों के आसपास व घुसपैठ के पुराने मार्गों को पूरी तरह से खंगाल रही है। रक्षा सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिली थी कि सांबा व हीरानगर की भारत पाक सीमा से घुसपैठ हो सकती है, जिसको लेकर सेना,बीएसएफ व पुलिस को अलर्ट किया गया है। अंदेशा जताया जा रहा है कि डोडा व राजोरी में 40 से अधिक आतंकी मौजूद हैं। बीएसएफ के एक अधिकारी का कहना था कि भारत पाक सीमा से घुसपैठ करना आसान नहीं है। उनके जवान चौबीस घंटे सतर्क हैं। शुक्रवार को दूसरे दिन भी एंटी टनल अभियान जारी रहा।
सुरक्षा बलों ने भी अपनी प्रतिक्रियाओं में बदलाव किया है. जम्मू, राजौरी, पुंछ, रियासी और कठुआ जिले पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों के स्पष्ट लक्ष्य बन गए हैं. पिछले साल कश्मीर घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियानों में सात सैनिक शहीद हुए थे, जबकि राजौरी-पुंछ सेक्टर में 20 सैनिक शहीद हुए थे. 2023 में जम्मू-कश्मीर में कुल 71 आतंकवादी मारे गए, जिनमें कश्मीर घाटी में 51 और राजौरी-पुंछ क्षेत्र में 20 आतंकवादी शामिल थे.
