राज्यस्तरीय सायर मेला 17 से 19 सितंबर तक आयोजित होगा

राज्यस्तरीय सायर मेला

17 सितंबर से 19 सितंबर तक जिला के अर्की में राज्यस्तरीय सायर मेला आयोजित किया जाएगा। इसके संदर्भ में आज डीसी कार्यालय सोलन में एक बैठक आयोजित हुई है। इसकी अध्यक्षता सीपीएस व अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी ने की। इसमें सभी विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और राज्यस्तरीय सायर मेला किस तरह से बेहतर बनाया जा सके,इसको लेकर चर्चा की गई।

सायर मेला में इस बार आकर्षक का केंद्र महिलाओं की रस्सा कस्सी प्रतियोगिता और कबड्डी प्रतियोगिता रहने वाली है। मेले को बेहतर बनाने के लिए मेला कमेटी के सदस्यों ने भी अपने सुझाव दिए। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम बेहतर हो बढ़िया कलाकार आए इसको लेकर भी सबने अपनी बात रखी।

सीपीएस संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की का सायर मेला 17 से 19 सितंबर तक मनाया जाएगा और यह मेला किस तरीके से बेहतर बनाया जा सकता है इसको लेकर आज बैठक में चर्चा की गई है। वहीं मेले में सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो और मेला बिना किसी विघन के संपन्न हो इसको लेकर भी आज विभाग के अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा हुई है।

उन्होंने कहा कि सायर मेले में पहले जिस तरह से झोटों की लड़ाई की जाती थी। लेकिन अब उसका सिर्फ पूजन करके रसम अदायगी की जाती है। ऐसे में यह दोबारा से शुरू हो इसको लेकर भी आज बैठक में चर्चा हुई है और इसमें सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा। वहीँ मेले की सांस्कृतिक संध्याएं बेहतर हो हिमाचल के कलाकारों को मौका मिले, लोग मेले का लुफ्त उठा सके, इसको लेकर क्या कार्य किए जाने हैं। इसके लिए भी आज सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। और वहीं सभी विभागों के अधिकारी इसके बाद अर्की में भी बैठकों का आयोजन करेंगे और मेले को बेहतर बनाने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *