कर्मचारी चयन आयोग के कर्मचारियों को जल्द मिलेगा वेतनमान

हमीरपुर स्थित भंग हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग के कर्मचारियों को 2 माह की इकट्ठी सेलरी देने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। प्रदेश सरकार के द्वारा आयोग के ओएसडी को शनिवार को डीडीओ के अधिकार देने के बाद यह कार्यवाही शुरू हुई है ।  फरवरी और मार्च माह की तनख्वाह के बिल तैयार होकर 2 दिनों के भीतर ट्रेजरी में भेजने का सिलसिला शुरू हो गया है। आयोग के ओएसडी अनुपम ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग के कर्मचारियों को जल्द ही तनख्वाह मिल जाएगी साथ ही रिटायर हुए कर्मचारियों को मिलने वाले बेनिफिट्स भी जल्द दे दिए जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के भंग होने के बाद आयोग में कार्यरत कर्मचारियों को बीते 2 माह से वेतनमान नहीं मिल पा रहा था जिसको लेकर उन्होंने सरकार से वेतन देने की मांग की थी इसके उपरांत प्रदेश सरकार के द्वारा शनिवार को आयोग के ओएसडी को डीडीओ के अधिकार देने के बाद अब वेतनमान देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है । आयोग के ओएसडी अनुपम ठाकुर ने बताया कि वेतन देने के लिए बिल तैयार करके उन्हें ट्रेजरी भेजा जा रहा है ताकि प्रक्रिया को पूरा किया जा सके। उन्होंने बताया कि जो कर्मचारी बीते 3 माह में आयोग से रिटायर हुए थे उनको मिलने वाले विभिन्न बेनिफिट्स भी जल्द दे दिए जाएंगे और आगामी प्रक्रिया भी जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।

वहीं विजिलेंस द्वारा जांच के लिए मांगे जा रहे रिकॉर्ड पर ओएसडी अनुपम ठाकुर ने कहा कि आयोग के द्वारा विजिलेंस को सभी रिकॉर्ड तत्परता के साथ दे दिए गए हैं । उन्होंने बताया कि विजिलेंस की जांच में कुछ नए तथ्य आए हैं जिनको लेकर सोमवार को और रिकॉर्ड मांगा गया है जिसे आयोग के कुछ कर्मचारियों के साथ निकाला जा रहा है और उसे भी जल्द दे दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *