अम्ब के वरुण शर्मा ने CBSE राष्ट्रीय मुक्केबाजी में जीता स्वर्ण

अम्ब के वरुण शर्मा ने CBSE राष्ट्रीय मुक्केबाजी में जीता स्वर्ण

नगर पंचायत अंब के वरुण कुमार ने सीबीएसई मुक्केबाजी प्रतियोगिता के अंडर 17 के 51 से 57 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। वरूण कुमार सोमवार सायं राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत के बाद अपने गृह स्थान अंब पहुंचे। यहां पर नगर वासियों ने वरुण शर्मा का ज़ोरदार स्वागत किया। ढोल नगाड़ों की थाप पर उसे फूल मालाएं पहनाई गई। बताते चलें कि हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 17 से 19 नवंबर तक चली इस राष्ट्रीय स्तर की मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में अम्ब के वरुण शर्मा ने अंडर 17 के 51 से 57 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लिया था। जिसमें उसने अपने पंच का दम दिखाते हुए स्वर्ण जीत कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया।

वरुण की इस जीत से सभी नगर वासी काफ़ी खुश दिखाई दिए और इस युवा मुक्केबाज की खूब हौसला अफजाई की। वरुण ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने कोच राजेश शर्मा, अपने माता पिता व अपने सभी शुभचिंतकों को दिया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह आगे और भी ज़्यादा कड़ी मेहनत करेंगे। ताकि उनका ओलंपिक्स में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने का सपना पूरा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *