अक्षय कुमार की “सरफिरा’ फिल्म फ्लॉप, कुल कलेक्शन रहा 12 करोड़
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और राधिका मदान की सरफिरा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई है . फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 2.5 करोड़ का कारोबार किया शनिवार को 4.25 करोड़ और रविवार को 5.25 करोड़ का बिजनेस किया यानी रविवार तक फिल्म की कुल कलेक्शन 12 करोड़ रही जो की अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारे के लिए बहुत ही कम है. पिछले कुछ समय से अक्षय कुमार की एक के बाद एक कई फिल्में फ्लॉप हुई हैं और सरफिरा की कलेक्शन देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा की सरफिरा अक्षय की नौवीं फ्लॉप है.
पिछले साल अक्षय की रिलीज हुई ओएमजी 2 पर अक्षय इस फिल्म में छोटे किरदार में थे और इसे पूरी तरह से अक्षय की फिल्म नहीं कह सकते क्योंकि इसमें पंकज त्रिपाठी का किरदार बड़ा और अहम था और ये फिल्म हिट रही थी इसके अलावा अक्षय की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नाकामयाब रहीं.
2021 में अक्षय की फिल्म सूर्यवंशी बड़ी हिट हुई थी लेकिन उसके बाद अतरंगी रे, बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षा बंधन इसके बाद ओटीटी पर रिलीज हुई कुटपुतली और फिर सिनेमाघरों में आयीं राम सेतु फिर सेल्फी, ओएमजी 2, मिशन रानीगंज, बड़े मियां छोटे मियां और अब सरफिरा. ओटीटी पर रिलीज हुई कटपुतली और ओएमजी 2 को छोड़ दें तो पिछले 4 सालों में सरफिरा अक्षय की नौवीं फ्लॉप है.
15 अगस्त को अक्षय कुमार की एक और फिल्म रिलीज होगी जिसका नाम है ‘खेल खेल में’. हालांकि इस फिल्म का भी कोई बज नहीं है साथ ही 15 अगस्त को इस फिल्म के साथ जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ और राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ भी रिलीज हो रही जो की फिल्म कारोबार के लिए नुकसानदायक है और इन फिल्मों के लिए भी.
