आस्ट्रेलिया में अभिषेक अवस्थी की सफलता: डिप्टी मेयर पद पर चयन

आस्ट्रेलिया में अभिषेक अवस्थी की सफलता: डिप्टी मेयर पद पर चयन

Abhishek Avasthi’s success in Australia: Selected for the post of Deputy Mayor

आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के महानगर ग्रेटर बेंडिगो में काउंसलर का चुनाव जीतने के बाद अब अभिषेक अवस्थी को वहां पर डिप्टी मेयर चुना गया है। यह चुनाव 19 नवंबर को वहां चुनकर आए सभी काउंसलर द्वारा किए गए मतदान के आधार पर हुआ है। अभिषेक अवस्थी ने काउंसलर का चुनाव जीतने के बाद डिप्टी मेयर के पद के लिए आवेदन किया था। उनके साथ अन्य प्रतिभागी भी मैदान में थे। आस्ट्रेलिया के नियमों के तहत मेयर और डिप्टी मेयर जैसे पदों के लिए आवेदन करने वालों को सभी काउंसलर के समक्ष अपना विजन रखना होता है और उसी के आधार पर काउंसलर वोट करते हैं।

आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के महानगर ग्रेटर बेंडिगो में अभिषेक अवस्थी की डिप्टी मेयर

वहां चुनकर आए काउंसलरों को अभिषेक अवस्थी का विजन पसंद आया और उसी के आधार पर उन्हें ग्रेटर बेंडिगो का अगला डिप्टी मेयर चुना गया है। उनके साथ मेयर के रूप में एंड्रिया मेटकॉफ को चुना गया है। अभिषेक अवस्थी ने उन्हें डिप्टी मेयर चुने जाने के लिए सभी का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर 2024 को उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसके बाद वे विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभालेंगे। उनका कार्यकाल एक वर्ष का होगा। आस्ट्रेलिया के नियमों के तहत वहां पर मेयर और डिप्टी मेयर को एक वर्ष के लिए ही चुना जाता है, जबकि काउंसलर के रूप में चुनकर आए प्रतिनिधियों का कार्यकाल 4 वर्ष का होता है। हर वर्ष मेयर और डिप्टी मेयर की परफॉर्मेंस के आधार पर फिर से उनका चुनाव होता है।

अभिषेक अवस्थी का जीवन परिचय

41 वर्षीय अभिषेक अवस्थी मंडी शहर के लोअर समखेतर निवासी हैं और 2008 से आस्ट्रेलिया में रह रहे हैं। 2008 में उन्हें लेट्रॉब यूनिवर्सिटी में दाखिला मिला और उन्होंने यहां अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके साथ ही पार्ट टाइम जॉब भी की। अभिषेक ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार आगे बढ़ते रहे। वे आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य की सरकार के कई महत्वपूर्ण पदों का दायित्व संभाल चुके हैं। वर्तमान में, अभिषेक विक्टोरिया राज्य की सरकार के रिजनल फूड सिक्योरिटी में सीईओ के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें वर्ष 2015 में आस्ट्रेलिया की नागरिकता मिल चुकी है। वे अपनी धर्मपत्नी अनीमा और बेटी अग्नि के साथ वहां रहते हैं।

परिवार का परिचय

अभिषेक के पिता सुरेंद्र पाल बीबीएमबी से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि उनकी माता चंपा शर्मा गृहिणी हैं। अब अभिषेक अवस्थी आस्ट्रेलिया के ग्रेटर बेंडिगो में डिप्टी मेयर के रूप में अपना दायित्व संभालने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *